{"_id":"698651113e182160280e1708","slug":"money-has-been-wasted-on-cleaning-the-canals-for-10-years-yet-the-fields-remain-dry-rampur-news-c-282-1-rmp1004-163663-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 10 साल से नहरों की सफाई में डूब रहे पैसे, खेत फिर भी सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 10 साल से नहरों की सफाई में डूब रहे पैसे, खेत फिर भी सूखे
Sat, 07 Feb 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
15 हजार किसानों के आगे सिंचाई का संकट गहराया, विभाग का दावा- नहरों में पानी, सिंचाई का वक्त भी निकला
संवाद न्यूज एजेंसी
सैदनगर (रामपुर)। लालपुर डैम से निकलने वाली कोसी नदी से जुड़ीं नहरों की सफाई दस साल से हो रही है लेकिन फिर भी किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सिंचाई के लिए भरपूर पानी न मिलने की वजह से किसान परेशान हैं। 15 हजार किसान इससे चिंतित हैं। किसानों ने एक सुर में नहरों में पानी छुड़वाने व सफाई व्यवस्था करने की मांग उठाई है। हालांकि विभागीय अफसरों का दावा है कि नहरें सूखी नहीं हैं। इनमें पानी आ रहा है लेकिन अभी सिंचाई का वक्त भी निकल गया है।
उत्तराखंड से निकलकर कोसी नदी लालपुर पर पहुंचती है। यहां लालपुर डैम से कई नहरें निकल रही हैं। लालपुर डैम से कुल 27 नहरें निकलती हैं लेकिन ज्यादातर नहरें सूखी हैं। एक नहर मिलक को जोड़ती है। इसी तरह खिजरपुर पुल से बेनजीर नहर भी निकलती है जो डूंगरपुर के पास पुलिस लाइन के पास तक जाती है।
इस नहर में पानी काफी समय से नहीं आता है। यह नहर पूरी तरह सूख गई है। चार किलोमीटर के दायरे में इस नहर पर पक्की दीवार बनाई गई थी जिससे किसानों को खेत में सिंचाई करने के लिए पानी तक नहीं जाता है। किसानों को फसल की सिंचाई निजी संसाधनों से करनी पड़ती है।
विज्ञापन
इसी तरह बेनजीर के बाद यह नहर बाग में होकर डूंगरपुर के पास पुलिस लाइन तक जाती है। यहां तक नहर कच्ची होने के कारण नहरों की सफाई भी प्रति वर्ष सिंचाई विभाग की ओर से की जाती है। नहर की सफाई करने की खानापूरी जरूर की जाती है। कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
-- -- -- -
जिले में कुल नहरें- 84
कोसी नदी से निकलीं नहरें-27
प्रभावित किसान-15 हजार
-- --
इन गांवों की फसलें प्रभावित
ग्राम रवन्ना, डूंगरपुर, बेनजीर, किशनपुर, शौकत नगर, सींगनखेड़ा आलिया गंज, पैंगा गांव के किसानों की फसलें खराब हो रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
किसान बोले- नहर में नहीं आता पानी
नहर में अब पानी नहीं आता। यह नहर पूरी तरह बंद हो गई है। इस से अब सिंचाई नहीं होती। हम खेतों की सिंचाई अपने निजी पंपिंग सेट व ट्रैक्टर आदि से करते हैं। -मोहम्मद अली, रवन्ना
-- -- -- -- -- -- -- --
अब फसल की सिंचाई नहर से नहीं होती। बेनजीर माइनर पूर्ण रूप से बंद होकर रह गई है। बेनजीर के बाग तथा किसानों को भी बाग की निजी वाहनों से सिंचाई करनी पड़ती है। -जाकिर अली, घाटमपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अलीगंज बेनजीर माइनर पूर्ण रूप से बंद हो गई है। नहर के किनारे सड़क डालकर दीवार बना दी गई है। नहर में पानी नहीं आता। -प्रेम सिंह, अलीगंज
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नहर जरूर है लेकिन सिंचाई के लिए पानी नहीं आता। बेनजीर माइनर अब नक्शे में ही है। कच्ची नहर की सफाई जरूर विभाग द्वारा कराई जाती है लेकिन पानी की एक बूंद नहीं आती। -मुकद्दर अली, रवन्ना
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
सैदनगर क्षेत्र में नहरें पूरी तरह साफ हैं। नहरों में पानी भी है लेकिन अब सिंचाई का वक्त निकल चुका है। ऐसे में पानी की व्यवस्था ठीक है। कुछ लोग झूठी शिकायतें भी कर देते हैं। -नवीन सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग