Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mock drill in district hospital

Rampur News: मॉक ड्रिल में परखी जाएगी अस्पताल की तैयारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
mock drill in district hospital
रामपुर। कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ-7 से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर चुका है। जिला अस्पताल में स्थापित कोविड वार्ड में बेड से लेकर वेंटिलेटर तक हर सुविधाएं पूरी की जा चुकी हैं। मंगलवार को एडी हेल्थ का जिला अस्पताल में आने का कार्यक्रम तय हुआ है। एडी हेल्थ यहां पर कोविड वार्ड की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी। कोविड वार्ड में मॉक ड्रिल से कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को दिशा निर्देश जारी करते हुए सभी अस्पतालों में चिकित्सा संबधी मॉक ड्रिल कराने के दिशा-निर्देश दिए थे। इस अभ्यास के लिए मंगलवार का दिन तय किया गया। जिसके अनुपालन में एडी हेल्थ मुरादाबाद डॉ. रेखा रानी जिला अस्पताल में पहुंचेंगी। उनके साथ लखनऊ की एक टीम भी उपस्थित रहेगी जो कि मॉक ड्रिल संपन्न कराएगी। मॉक ड्रिल में कोरोना पीड़ित के अस्पताल आने, इलाज, प्रबंधन और इस दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए का एक तरह का रिहर्सल टीम द्वारा कराया जाएगा। जिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट, प्लांट की सप्लाई, कोविड वार्ड में वेंटिलेटर और अन्य मशीनों की क्रियाशीलता को भी परखा जाएगा। सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य कोरोना का मुकाबला करने के लिए अस्पताल की परिचालन तैयारियां सुनिश्चित करना है। कोविड वार्ड में आवश्यक संसाधनों की पूर्ति की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed