{"_id":"61bcd05072a40322b32e7010","slug":"mock-drill-for-omicron-varriant-rampur-news-mbd412988529","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल से परखी गईं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल से परखी गईं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर शुक्रवार को जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल के जरिए स्वास्थ्य व्यवस्था परखी गई। मॉक ड्रिल का अपर निदेशक मुरादाबाद मंडल डॉ. सरोज अरोड़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान एक बच्चे को मरीज बनाकर लाया गया और उसे वार्ड में तैनात चिकित्सक एवं स्टाफ ने उपचार दिया।
ओमिक्रान के मामले देश में आने शुरू हो गए हैं। हालांकि जिले में अभी तक ओमिक्रान का कोई मामला नहीं है, लेकिन कई जिलों में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग व्यवस्थाएं मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के उपचार और उन्हें अस्पताल तक लाने की व्यवस्था को जांचने के लिए शुक्रवार को एडी हेल्थ डॉ. सरोज अरोड़ा के निर्देशन में मॉक ड्रिल हुआ।
इस बीच एक बच्चे कोे मरीज बनाकर एंबुलेंस में लाया गया और वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इस दौरान वार्ड में मौजूद स्टाफ ने उसका उपचार किया। इस मौके सीएमओ डॉ. संजीव यादव, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. लक्ष्मण मेहता, डॉ. गणेश यादव, डॉ. बृजेश सक्सेना, हरीश धोनी फार्मासिस्ट, अनीता सिंह, रेखा, रानी, मोनिका सक्सेना आदि मौजूद रहे।