फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mobil shopkeeper beaten

मोबाइल ठीक न करने पर दुकानदार को पीटा, तोड़फोड़

Tue, 03 Jan 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
mobil shopkeeper beaten
रामपुर में सोमवार को जौहर अस्पताल के पास मोबाइल की दुकान में तोड़फोड़ आैर मारपीट के बाद जुटे आसपास के लोग।

विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र में स्थित मोबाइल की दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने दुकानदार को पीटा और तोड़फोड़ की। इससे अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया। पहले उसे जमकर धुना, उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश कर रही है। 

स्वार थाना क्षेत्र के हाजी नगर निवासी हारुन की गंज क्षेत्र में जौहर अस्पताल के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। उसका कहना है के दोपहर के समय परवेज अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर मोबाइल सही कराने आया। मोबाइल देखने के बाद उसने उसे  ठीक करने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर परवेज ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर पांच लोगों ने उसकी  पिटाई शुरू कर दी। अंदर रखा सामान तोड़फोड़ दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर अन्य आरोपी भाग गए, जबकि परवेज को वहां आए लोगों ने दबोच लिया। पीटने के बाद उसको पुलिस के हवाले कर  दिया। इस दौरान काफी समय तक वहां पर अफरा-तफरी का माहौल  बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed