{"_id":"66df904c090c9eb519009704","slug":"missing-ayaan-from-rampur-found-in-delhi-relatives-rampur-news-c-282-1-rmp1004-129587-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दिल्ली रिश्तेदारी में मिला रामपुर से लापता अयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दिल्ली रिश्तेदारी में मिला रामपुर से लापता अयान
Tue, 10 Sep 2024 05:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ किशोर दिल्ली में अपनी रिश्ते की बहन के घर चला गया था। अब परिजन उसे लेने के लिए दिल्ली चले गए हैं। रामपुर आने के बाद पुलिस किशोर से पूछताछ करेगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मौलवी साहब की ज्यारत निवासी रईस का 17 साल का बेटा अयान रविवार को दोपहर में बाजार के लिए निकला था। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद किशोर की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने तीन लोगों पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है जिस पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की,लेकिन इसके बाद भी किशोर का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रात के वक्त किशोर के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया तो पाया गया कि किशोर घर से निकला ही नहीं। अब उसकी लोकेशन दिल्ली में अपने रिश्तेदार के यहां मिली है। शहर कोतवाल पवन वीर सिंह राणा ने बताया अयान के परिजनों ने पहले पालिका के पास से अयान के गायब होने की जानकारी दी थी। लेकिन जांच में पाया कि अयान उस रोड पर गया ही नहीं बल्कि सीधे वह बरेली गेट रोड से होता हुआ रेलवे स्टेशन चला गया और फिर वहां से ट्रेन से दिल्ली चला गया। मुरादाबाद पहुंचते ही उसने मोबाइल भी बंद कर लिया था। देर रात उसने मोबाइल खोला तो उसकी लोकेशन मिली। अयान ऑन लाइन बिजनेस करता है। बताया कि परिजन अयान को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। अयान के रामपुर आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।