{"_id":"616c7201b12dda24ba4f2c7c","slug":"mischief-arrested-rampur-news-mbd4064993141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से लूट समेत दो लूट की घटनाओं का खुलासा, मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन से लूट समेत दो लूट की घटनाओं का खुलासा, मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक(रामपुर)। मिलक और पटवाई थाना क्षेत्र में हुईं लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपी से 39900 रुपये, एक बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
एसपी अंकित मित्तल के निर्देश पर सीओ मिलक ओमकार नाथ शर्मा ने सूचना के आधार पर टीम के साथ लूट की घटनाओं का खुलासा करने के लिए सघन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीमगंज तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने कने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर ही फायर कर दिया। इस दौरान बाइक रोककर पीछे मुड़कर फरार होने की कोशिश में बाइक फिसल गई और बाइक सवार गिर गए। इस पर पुलिस ने एक बाइक सवार देवसरन को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी सीटू फरार होने में कामयाब हो गया।
पुलिस ने देवसरन निवासी मंगुपुरा थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस 315 बोर, कंधे पर लटका हुआ एक बैग, 39,900 रुपये और लूट में प्रयुक्त की गई बिना नंबर की बाइक बरामद कर ली। बकौल पुलिस आरोपी से पूछताछ में उसने 28 सितंबर को शाहबाद-मिलक कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर एक सेल्समैन से दो लाख सात हजार रुपये की लूट और 28 अगस्त को पटवाई थाना क्षेत्र में लदौरा गांव पर शराब ठेके के सेल्समैन से 60 हजार रुपये की लूट की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि उसके पास से बरामद किए गए 39900 रुपये भी इन दोनों लूट में उसके हिस्से में आए रुपयों में से बचे हुए हैं।