{"_id":"62ae2cbb9c4b206c451832f9","slug":"ministers-of-central-and-state-reached-in-rampur-rampur-news-mbd4318983156","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार तक के मंत्रियों का रामपुर में डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार तक के मंत्रियों का रामपुर में डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने पूूरी ताकत झोंक दी है। केंद्र सरकार के मंत्रियों से लेकर राज्य सरकार के बड़े-बड़े मंत्रियों तक ने रामपुर में डेरा डाल लिया है। वे डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी देने में जुटे हैं।
रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान होना है। लिहाजा, भाजपा ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के गढ़ में सेंधमारी करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। हर रोज तमाम मंत्री रामपुर में आकर मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। शनिवार को भी कई मंत्री रामपुर में रहे। केंद्र सरकार में सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने क्षेत्र के तमाम इलाकों का दौरा किया और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। वहीं, प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी दिनभर चुनाव प्रचार में जुटे रहे। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री समाज कल्याण असीम अरूण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिना जातिवादी, भेदभाव के सर्वसमाज को साथ लेकर के काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच है कि देश प्रदेश की जनता को सरकार की सारी योजनाओं का लाभ मिले और योजनाओं के योग्य जो भी व्यक्ति है वह लाभान्वित हो, इसीलिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं विभिन्न वर्गों विभिन्न समाजों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। विभिन्न गांवों के भ्रमण के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के मंत्री जतिन प्रसाद, लघु उद्योग मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्ंभार संदीप सिंह, कैप्टन विकास गुप्ता राज्यमंत्री, विधायक राजीव गुंबर ने भी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण किया। मंत्रियों ने डोर-टू-डोर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, हरिओम मौर्य, जयपाल सिंह यादव, राजीव मांगलिक, विकास दीक्षित, प्रमोद आहूजा आदि उपस्थित रहे।