फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Minister of State welcomed the city kirtan by showering flowers

Rampur News: राज्यमंत्री ने फूल बरसाकर किया नगर कीर्तन का स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Minister of State welcomed the city kirtan by showering flowers
रामपुर।। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशपर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने घने कोहरे के बीच करीब पांच किलोमीटर लंबा भव्य नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन का राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख समेत तमाम श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। नगर कीर्तन ने उत्तराखंड में भी भ्रमण किया।शुक्रवार सुबह करीब छह बजे नगर कीर्तन उत्तराखंड सीमा स्थित कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज के गुरुद्वारा श्री हरगोविंद सर से दिल्ली कार सेवा वाले बाबा अनूप सिंह उर्फ वीर जी के नेतृत्व में शुरू हुआ। बाबा अनूप सिंह उर्फ वीर जी ने अरदास के बाद धार्मिक ध्वज दिखाकर नगर कीर्तन की शुरुआत की। नगर कीर्तन में सबसे आगे श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रतीकात्मक घोड़े को लेकर एक श्रद्धालु चल रहा था। उनके पीछे बाइक व अन्य वाहनों पर सवार श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

टैंक से सड़क की धुलाई व झाड़ू लगाते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। उनके पीछे पंज प्यारे व पांच निशानची चल रहे थे। उनके पीछे श्री गुरु महाराज की सुसज्जित पालकी थी। जहां श्रद्धालु आस्था के साथ माथा टेककर श्री गुरु गोविंद महाराज का आशीर्वाद ले रहे थे और प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। उनके पीछे भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

दिल्ली कार सेवा वाले बाबा अनूप सिंह उर्फ वीर जी भी संगत के बीच शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे भारी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली, जीप, कार व अन्य वाहनों पर सवार संगत शबद कीर्तन करती हुई चल रही थी। रुद्रपुर का रंजीत अखाड़ा जगह-जगह आकर्षक करतब दिखाते हुए लोगों को आकर्षित कर रहा था। श्री हेमकुंड साहिब की झांकी भी आकर्षण का केंद्र थी। बैंडबाजों की धुन पर भी गुरबाणी का कीर्तन चल रहा था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन नवाबगंज से चकफेरी मोड़ होता हुआ नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचा। यहां राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, ब्लाॅक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, पूर्व उप ब्लाॅक प्रमुख धर्मवीर मित्तल, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल मदान, जिला पंचायत सदस्य अमरजीत सिंह ढिल्लो, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हसन खान, पूर्व विधायक संजय कपूर, रालोद किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू, गजाली खान, लखविंदर सिंह, दलबारा, अमृतपाल सिंह हैैप्पी गिल, गुरजीत सिंह गिल, करनप्रीत सिंह गिल, नत्था सिंह, अर्जुन सिंह गिल आदि ने नगर कीर्तन पर फूल बरसाए।
बाबा अनूप सिंह जी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। रुद्रपुर रोड स्थित मन्नत गार्डन में हामिद नगर के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह बाजवा, अमरजीत सिंह आदि ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। यहां क्षेत्र वासियों की ओर से गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। नगर कीर्तन नैनीताल हाईवे से रुद्रपुर होता हुआ काशीपुर हाईवे से महतोष मोड़ होकर देर शाम नवाबगंज गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हो गया।
नगर कीर्तन का उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने भी स्वागत किया। व्यवस्था में परमजीत सिंह भिंडर, अमृत पाल सिंह गिल हैप्पी, गुरजीत सिंह गिल, धर्मवीर मित्तल, प्रमोद मित्तल, अर्जुन सिंह गिल, मनजीत सिंह अटवाल, मलकीत सिंह, बलवीर सिंह आदि मुख्य थे। इस दौरान एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सीओ रवि खोकर, कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह भी मौजूद रहे।

--------

आकर्षण का केंद्र रही हेमकुंड साहिब की झांकी
शुक्रवार को नवाबगंज गुरुद्वारे से निकाले गए नगर कीर्तन में श्री हेमकुंड साहिब की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं पंजाब की संस्कृति पर आधारित झांकी को भी लोगों ने बेहद सराहा। रुद्रपुर के रंजीत अखाड़े ने करतब दिखाकर लोगों को काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed