{"_id":"67d8826c0f4529b5b8091e3d","slug":"mining-trolley-caught-without-duty-line-present-rampur-news-c-282-1-rmp1007-141646-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिना ड्यूटी के पकड़ी खनन से भरी ट्राॅली, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिना ड्यूटी के पकड़ी खनन से भरी ट्राॅली, लाइन हाजिर
Tue, 18 Mar 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। अवैध खनन रोकने के लिए सिविल लाइंस थाने के दो सिपाही बिना ड्यूटी के ही आगापुर गांव पहुंच गए। दोनों ही निजी गाड़ी से मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राॅली रोक ली, जिसको लेकर ट्रैक्टर ट्राॅली चालक से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर वीडियो वायरल हो गया,जिस पर एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन गंभीर है, लेकिन कुछ पुलिस कर्मी बिना ड्यूटी के ही खनन से भरी ट्राॅलियों को रोककर वसूली भी कर रहे हैं। इसी तरह का मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सामने आया। थाने में तैनात ड्राइवर विवेक कुमार और सिपाही परविंदर कुमार सोमवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद अचानक आगापुर पहुंच गए, जहां उन्होंने रेते से भरी ट्राॅली को पकड़ लिया। इसी को लेकर इनका विवाद भी बढ़ा, जिसकी कुछ लोगों ने वीडियो भी बना ली।
बताया जाता है कि ड्राइवर वर्दी में था, जबकि सिपाही बिना वर्दी के ही था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी विद्या सागर मिश्र ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।