फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   minimum temperature fell

Rampur News: ठंड का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान छह डिग्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
minimum temperature fell
रामपुर। पिछले पांच दिनों से ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा, जो इस सीजन में अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा। हालांकि दोपहर के समय धूप निकली। ठंडी हवाओं की वजह से धूप महसूस नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड का हाल यही रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात घना कोहरा छा गया था। हालांकि बुधवार की सुबह दस बजे तक कोहरा छंट गया, लेकिन धूप दोपहर के बाद निकली। ठंड के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। केवल वहीं लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं जिन्हें कोई जरूरी काम होता है। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिला है। शहर के बाजार सुबह11 के बाद ही धीमी गति से खुलना शुरू होते हैं। वहीं रात में आठ बजे के बाद तेजी से दुकानों के शटर गिरने लगते हैं। ठंड और बर्फीली हवाओं की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में जगह-जगह अलाव जलाकर लोग अपने हाथों की सिकाई करते नजर आए। देर शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों व बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। इस मौसम में जहां बच्चों में सर्दी, जुखाम, जैसी बीमारियां होना आम बात है। वहीं बुजुर्ग श्वास रोग से पीड़ित हैं। कोहरे की वजह से हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है और एक्यूआई में वृद्धि हो रही है। बुधवार को रामपुर का एक्यूआई 236 के आसपास रहा। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed