फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Milak CHC stood first in UP, won 10 awards

Rampur News: यूपी में पहले स्थान पर रहा मिलक सीएचसी, 10 अवार्ड जीते

Sun, 13 Oct 2024 03:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 13 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Milak CHC stood first in UP, won 10 awards
मिलक (रामपुर)। उत्तर प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में रामपुर जिले के मिलक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा मिलक तहसील को दस और अवार्ड हासिल हुए हैं।
विज्ञापन

जिले की अन्य तहसीलों में स्थित पांच पीएचसी को भी अवार्ड प्रदान किए गए हैं। यूपी में रामपुर जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं में भी पहला स्थान बना लिया। इससे पहले रामपुर मुख्यमंत्री पोर्टल व आईजीआरएस की शिकायतों के समाधान में पहला स्थान पा चुका है। करीब डेढ़ साल पहले फरीदपुर से स्थानांतरित होकर मिलक आए चिकित्साधीक्षक डॉ. बासित अली ने अस्पताल की व्यवस्थाए दुरुस्त की हैं। प्रभारी अधीक्षक के रूप में प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छूटी हुई सभी कर्मियों को पूरा कराया और अस्पताल को एक भव्य और दिव्य रूप दिया है। डॉ. बासित अली ने बताया कि रामपुर जिले में कुल 15 स्वास्थ्य केंद्रों को सम्मानित किया गया है, जिसमें मिलक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने पहला तथा इसके अतिरिक्त राजपुरा पीएचसी ने जिले में पहला, धमोरा पीएचसी ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। तहसील क्षेत्र के सात आरोग्य कायाकल्प मंदिरों ने भी प्रदेश में धमाल मचाया है। जिनमें लोहा पट्टी, परम, क्रमचा, जीवाई जदीद, कल्यानपुर, सिहारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में भी राष्ट्रीय स्तर पर तीन आयुष्मान मंदिर का चयन किया गया है। प्रदेश में इस उपलब्धि से डॉ. बासित अली ने सीएमओ अधिकारी डॉ. एसपी सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed