{"_id":"582e04de4f1c1b6136900c9a","slug":"message-of-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता-शांति का दिया पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता-शांति का दिया पैगाम
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में मोदी सिटी में आयोजित मजहब-ए-अमन कांफ्रेंस में मौजूद लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दयावती मोदी के जन्म दिवस के मौके पर मोदी सिटी में आयोजित मजहब ए अमन कांफ्रेंस में गुरुवार को जिले भर के उलमा व बुद्धिजीवियों ने एकता व शांति का पैगाम दिया। कहा कि मजहबी भेदभाव को भुलाकर सभई को एकता बनाए रखनी चाहिए साथ ही देश को मजबूत करना चाहिए।
ग्लोबल सिटीजन फोरम की ओर से दयावती मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान मोदी सिटी में मजहब ए अमन काफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें मोदी कार्प के फाउंडर डा.बीके मोदी के निर्देशन में कई बुद्धिजीवियों ने अपनी बेबाक राय रखी। इस मौके पर भाजपा नेत्री शाजिया इल्मी ने मजहबी भेदभाव को मिटाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
कहा कि मजहब आपस में किसी को एक दूसरे के बीच बैर करना नहीं सिखाता। किसी भी देश की मजबूती और विकास का रास्ता अमन और शांति के बीच होकर गुजरता है इसलिए समाज और देश में एकता व शांति बनाए रखें। उन्होंने समाज से एक जुट होने की अपील की। कार्यक्रम में कई बुद्धिजीवी भी शामिल हुए,जिसमें सभी ने एक जुट होकर समाज को अमन व शांति का पैगाम दिया।
विज्ञापन