फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of palikaworkers

नदी में प्रवाहित नहीं होने दिया जाए किसी का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
meeting of palikaworkers
रामपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे केे बाद कई जनपदों में शव नदियों तक में मिले हैं। लिहाजा, रामपुर में ऐसा न हो, इसके लिए पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। इस बाबत नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका अफसरों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिए कि शहर में किसी नदी में शव प्रवाहित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हर रोज संक्रमितों की जान जा रही है। ऐसे में प्रदेश के जनपदों ने शवों को नदियों में प्रवाहित करने के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से भी सख्ती बरती जा रही है। शासन के आदेश के बाद मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा जबी ने पालिका के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि निकाय में किसी भी स्थिति में शवों को न तो जल में प्रवाहित होने दिया जाए और न ही जल समाधि दी जाए। यह भी देखा जाए कि नगर क्षेत्र में हो रही मृत्यु के पश्चात उनका अंतिम संस्कार निहित परंपरा यथा जलाने या दफनाने के अनुसार ही हो रहा हो। यदि कहीं भी शव को नदी में प्रवाहित करने का मामला सामने आए, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed