फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of farmers

जिपं अध्यक्ष पर भड़का जेई, हंगामा

Thu, 13 Apr 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सिंचाई बंधु की बैठक में अधिकारियों के तेवर बदले-बदले दिखाई दिए। जैसे ही किसानों ने समस्याएं उठाईं अधिकारियों ने बहस शुरू कर दी। मामला गरमाने पर किसानों पर कुछ अधिकारियों ने आस्तीनें चढ़ा लीं। नहरों के कुलाबों के मुद्दे पर रामगंगा कमांड के जेई जिला पंचायत अध्यक्ष पर भड़क गए वह शोर मचाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के आसन तक पहुंच गए। इसके विरोध में किसानों ने बैठक का बहिष्कार कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। किसान डीएम से मिले और मामले से अवगत कराया। डीएम ने कमेटी बनाकर जांच बैठा दी है। 

सत्ता परिवर्तन के बाद सिचाई बंधु की बुधवार को पहली बैठक थी। जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने जैसे ही बैठक की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दी, किसान  समस्याएं उठाने लगे। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद, विनोद यादव, उस्मान अली पाशा समेत किसानों ने नहरों की सफाई में धांधली, बंद नलकूप और नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया। इन मुद्दों पर बहस शुरू हो गई। अधिकारी किसानों को उल्टे सीधे जवाब देने लगे। मामला गरमाने लगा तो कुछ अधिकारियों ने किसानों पर आस्तीनें चढ़ा लीं। यह देखकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और बैठक से जाने लगे। लेकिन, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह और सिंचाई विभाग के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह यादव ने किसानों को किसी तरह मनाकर बैठा दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद किसानों ने रामगंगा कमांड के कुलाबों का मुद्दा उठाया। किसान कहने लगे कि रामगंगा कमांड की योजनाओं में धांधली बरती गई है। अधिकतर कुलाबे कागजों में बना दिए। इतना कहने पर रामगंगा कमांड का जेई खड़े हो गए और तेज आवाज में बोलने लगे। जिला पंचायत अध्यक्ष भी कहने लगे कि कहीं भी कुलाबे नहीं बनाए गए हैं। यह सुनकर जेई ने आपा खो दिया और जिला पंचायत अध्यक्ष पर ही भड़क गए। जेई अध्यक्ष के आसन तक  पहुंचकर शोर मचाने लगे। अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध किसान बैठक से उठकर चले गए और जिला पंचायत में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा होता देखकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने बैठक समाप्ति की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed