फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of congress workers

कांग्रेसियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा, लिए गए आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
meeting of congress workers
रामपुर। कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विधानसभा वार प्रत्याशी के लिए आवेदन भी लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार, प्रदेश महासचिव फूल कुंवर और प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने रामपुर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चुनावों की तैयारी को लेकर समीक्षा की। दीपक कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी। पिछले चार वर्षों में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने ही सड़कों पर आंदोलन किया है। भाजपा राज में कोई भी वर्ग ऐसा नहीं बचा जिसका उत्पीड़न नहीं हुआ। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रदेश महासचिव फूल कुंवर ने कहा कि भाजपा ने देश में नफरत का माहौल पैदा कर रखा है, आपसी भाईचारा खत्म करने की नई नई योजना बना रही है। सरकार के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ दी है। प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि कांग्रेस पूरे दमखम से इस बार चुनाव लड़ेगी। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि आज विधान सभा चुनाव को लेकर जो चर्चा हुई है, उसमें विधानसभा वार आवेदन भी मांगे गए हैं। जो भी आवेदन आए हैं वो प्रदेश नेतृत्व को सौंपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर विधानसभा से पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और अरशद अली खां गुड्डू, स्वार विधानसभा से नवाबजादा हैदर अली खां, चमरव्वा विधानसभा से अकबर अली, मिलक शाहबाद से रमेश कुमार मैक्स और अमित कुमार एडवोकेट ने आवेदन किए हैं। इसके साथ जो भी अन्य कार्यकर्ता आवेदन करना चाहते हैं वो दो दिन में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आवेदन जमा कर दें। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां, प्रदेश सचिव अरशद अली खां गुड्डू, शहर अध्यक्ष मामून शाह खा, डॉक्टर जफर खा, वेदराम यादव, महेंद्र यदुवंशी,रमेश कुमार मैक्स,अकबर अली,शकील मंसूरी, विवेक गंगवार, शाहीन अंसारी, दामोदर सिंह, सय्यद फैसल हसन,मोहम्मद रियाज,महफूज मंसूरी, अंकुश अग्रवाल, कल्लू प्रधान, जुबैर अली,नाजिम अली,राहत अली, नाजिम पाशा, अकरम सुल्तान, काशिफ खां, रामगोपाल सैनी, आरिफ,रहमान अली, जिवेंद्र गंगवार, भगवान दास राठौर, दिव्यांश सिंघल, अंकुश अग्रवाल, हिमांश मैक्स आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed