फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting for bhart band

कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद को सफल बनाने के लिए की चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
meeting for bhart band
रामपुर। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन कार्यालय पर बैठक हुई।
विज्ञापन

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। जिसको लेकर शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा की विकास भवन गेट स्थित भाकियू कार्यालय पर हुई पंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर तजेंदर सिंह विर्क ने भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आज से व्यापारियों मजदूरों और ट्रेड यूनियनों से भी संपर्क शुरू कर दिया है। भारत बंद में व्यापारियों और ट्रेड यूनियनों का भी सहयोग लिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने संकल्प दोहराया कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस और एमएसपी पर कानून नहीं बनाया जाता किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। अपना हक पाने के लिए किसान हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। जिलाध्यक्ष में यूनियन के पदाधिकारियों को भारत बंद को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। गांव गांव जाकर किसानों से संपर्क करने की अपील की। इस अवसर पर अवतार सिंह, गुरजीत सिंह चीमा, कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह चीमा, गुरनाम सिंह ,गुरप्रीत सिंह, साबिर अली, नईम, मोहम्मद तालिब,वीरेंद्र सिंह, हड़ताल, रिजवान अली, रेहान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed