{"_id":"60748f3f8ebc3e245c60ffd1","slug":"meerut-won-the-title-by-defeating-hyderabad-20-in-the-final-rampur-news-mbd3861332174","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल मुकाबले में मेरठ ने हैदराबाद को 2-0 से हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल मुकाबले में मेरठ ने हैदराबाद को 2-0 से हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
टांडा। ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेरठ की टीम ने हैदराबाद की टीम को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को अतिथि द्वारा एक लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि दी गई।
मोहल्ला मोती नगर स्थित स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में सोमवार को मेरठ और हैदराबाद के बीच फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मुकाबला शुरू होते ही हैदराबाद व मेरठ ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ शुरुआत की। रोमांचक मुकाबले में शुरुआत के 40 मिनट तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इस दौरान पहले हॉफ में हैदराबाद को दो अवसर मिले लेकिन वो इनका लाभ नहीं उठा सके। 63वें मिनट में मेरठ के सेंटर फारवर्ड आशीष कुमार ने गोल किया फिर 76वें मिनट में आशीष कुमार ने ही मेरठ के लिए दूसरा गोल कर मेरठ को 2 गोल की अजेय बढ़त दिलाई। मेरठ को विजेता ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये की धनराशि तथा उपविजेता हैदराबाद को ट्रॉफी के साथ 51000 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मेरठ के सेंटर फारवर्ड आशीष कुमार को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये तथा पूरे टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हैदराबाद के जोए को मैन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी के साथ 11000 हजार रुपये पुरस्कार धनराशि के रूप में टूर्नामेंट कमेटी के आयोजक मकसूद लाला व अध्यक्ष अलीम अली ने सौंपे। मैच रेफरी, सचिन विशनोई रहे जबकि लाइन मैन रियाजुद्दीन व उदय वीर रहे। फाइनल मुकाबले में कमेंट्रेटर मोहम्मद सईद सागर, नफासत अली, मोहम्मद इरफान रहे और स्कोरर गौहर अली व मोहम्मद तनवीर रहे। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पैनल अतर सिंह, चतर सिंह, डॉ. मनीष महाजन, डॉ. यूसुफ त्यागी रहे। इस दौरान हाजी मुशर्रफ, मोहम्मद तनवीर, अमीर अहमद, जाहिद कैलिस, मोहम्मद शफीक, अफजाल, मोहम्मद अकरम, हाफिज सबूर, अश्वनी वर्मा ,मास्टर सगीर, आशीष वर्मा, हाजी जमील, रफी, हाजी शकील, सलीम अहमद, शैलेश वर्मा, अहमद नबी सैफी आदि मौजूद रहे।