फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Medicines worth four lakhs found in the closed government residence of the staff nurse.

Rampur News: स्टाफ नर्स के बंद सरकारी आवास से चार लाख की दवाएं मिलीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Medicines worth four lakhs found in the closed government residence of the staff nurse.
रामपुर। स्टाफ नर्स के बंद सरकारी आवास से करीब चार लाख रुपये की दवाओं का जखीरा मिला। बड़ी मात्रा में दवाएं मिलने के बाद सीएचसी अधीक्षक ने इसकी जांच के लिए औषधि निरीक्षक को पत्र भेजा है। साथ ही सीएमओ को मामले की जानकारी दी है। शाहबाद सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स मधु मिश्रा का एक साल पूर्व बरेली के लिए तबादला हो चुका है। तभी से उनका सरकारी आवास बंद पड़ा था। शाहबाद सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर आरके चंदेल का कहना है कि स्टाफ नर्स को आवास खाली करने के लिए कई बार कहा गया और उन्हें नोटिस भी दिया गया, लेकिन उन्होंने आवास खाली नहीं किया।
विज्ञापन

इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने पिछले महीने सीएचसी में तैनात अन्य डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ स्टाफ नर्स के सरकारी आवास का ताला तोड़वाया। इस दौरान उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। उनके आवास से कमरों में मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक का कहना है कि मिली दवाएं सरकारी नहीं हैं। साथ ही दवाओं की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है। दवाओं का जखीरा मिलने के बाद सीएमओ के साथ ही औषधि निरीक्षक को भी पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी गई। स्टाफ नर्स के सरकारी आवास से मिली दवाओं को दूसरे कमरे में रखवा दिया गया है। दवाओं की एक्सपायरी 2024 के मध्य और अंत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स मधु का तबादला एक साल पहले बरेली हो गया था। उनके द्वारा आवास खाली न करने पर जब ताला तोड़ा गया तो दवाओं का जखीरा बरामद हुआ। दवाओं की कीमत करीब चार लाख रुपये है। मामले की जानकारी सीएमओ को देने के साथ ही औषधि निरीक्षक को जांच के लिए पत्र लिखा गया है।
- आरके चंदेल, अधीक्षक, शाहबाद सीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed