फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Medical student died due to head injury, student was missing for four days

Rampur: सिर में चोट लगने से हुई मेडिकल छात्र की मौत, चार दिन से लापता था छात्र, ट्रेन से गिरने से हुआ था घायल

Mon, 11 Dec 2023 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Updated Mon, 11 Dec 2023 01:06 AM IST
सार

रामपुर के मिलक रेलवे ट्रैक पर सीतापुर के मेडिकल छात्र का शव मिला था। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करा परिजनों को सूचना दी थी। बताया जाता है कि ट्रेन से गिरने के कारण छात्र के सिर पर चोट लगी थी।

विज्ञापन
Rampur: Medical student died due to head injury, student was missing for four days
सीतापुर का छात्र युवराज - फोटो : संवाद

विस्तार

सीतापुर निवासी मेडिकल छात्र युवराज सिंह की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। उसके हाथ पैर में भी घिसटने के निशान हैं। फिलहाल पुलिस का मानना है कि संभवत: उसकी मौत ट्रेन से गिरने से हुई होगी। इस बीच परिजन शव को लेकर सीतापुर रवाना हो गए हैं। अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात 11:00 बजे मिलक और ग्राम क्योरार के बीच रेलवे ट्रैक के पास जनपद सीतापुर के थाना महमूदाबाद के ग्राम बेसनपुर निवासी मेडिकल छात्र युवराज का शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मिलक पुलिस से युवराज के शव का पोस्टमार्टम कराने को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन


मृतक के चाचा विपिन कुमार ने पुलिस के सामने आशंका जाहिर की थी कि युवराज मेडिकल का छात्र था और वह सात दिसंबर से लापता था इस संबंध में थाना महमूदाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवराज के चाचा ने आरोप लगाया था कि उनके भतीजे की उनके साथियों द्वारा हत्या कर दी गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की अपने कुछ साथियों से अनबन चल रही थी। मृतक के चाचा ने भतीजे की मौत को रहस्यमयी बताया है । रविवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि मृतक की मौत सिर में गंभीर चोट लग जाने के कारण हुई है।

संभव है कि युवराज ट्रेन से गिरकर उसकी चपेट में आ गया होगा जिस कारण उसकी मौत हो गई और उसके अंग छतविक्षत हो गए। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने गांव ले गए थे और पोस्टमार्टम के बाद दोबारा कोतवाली में किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed