{"_id":"69b30dfa8daf90ceab047205","slug":"medical-store-operators-clash-fir-lodged-against-four-rampur-news-c-282-1-rmp1016-166135-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मेडिकल स्टोर संचालकों में हुई मारपीट, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मेडिकल स्टोर संचालकों में हुई मारपीट, चार पर प्राथमिकी
Fri, 13 Mar 2026 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। ऊंचा गांव में दो मेडिकल स्टोर संचालकों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पहले पक्ष के देशवीर सिंह निवासी खंदेली ने बताया कि उनका ऊंचा गांव में मेडिकल स्टोर है। आरोप है कि गुजरैला निवासी अरिन कुमार, जिसका भी गांव में ही मेडिकल स्टोर है, अपना व्यवसाय कम चलने से नाराज था और देशवीर पर दबाव बनाता था कि वह अपना मेडिकल हटा ले। इसी रंजिश में अरिन ने अपने साथियों अमर सिंह और रवि कुमार के साथ मिलकर देशवीर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ फट गया। आरोपियों पर तिजोरी से पांच हजार रुपये निकालने का भी आरोप है।
वहीं, दूसरे पक्ष के अमर सिंह ने देशवीर के खिलाफ आरोप लगाया कि तीन दिन पहले हुई कहासुनी के बाद देशवीर ने उनके भतीजे आर्यन को गाली-गलौज की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।