{"_id":"6ab6c63d78b7d958020159ca","slug":"mechanic-riding-a-motorcycle-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-on-the-ring-road-rampur-news-c-282-1-smbd1025-180962-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री निताई सरकार (24) निवासी ग्राम मानपुर ओझा के शर्मा मोड़ की मौत हो गई।
घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे मनिहारखेड़ा के पास हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, निताई सरकार लिंटर में सरिया डालने और नल मरम्मत का काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह उत्तराखंड के दिनेशपुर निवासी अपनी रिश्तेदारी में गए थे। रात में बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रिंग रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
चालक वाहन समेत रात के अंधेरे में मौके से भाग गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निताई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाईवे स्थित रुद्र-बिलास चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद