फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Meat was being taken in the car, three arrested

कार में लेकर जा रहे थे मांस, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Meat was being taken in the car, three arrested
रामपुर। कार में मांस लेकर जा रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पांच छूरी, एक गड़ासा बरामद हुआ है। जबकि तीन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के आदेश पर बुधवार को चेकिंग की जा रही थी। मोरी गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सैंट्रो कार को रोक लिया। इस बीच पुलिस ने कार की तलाशी लेनी शुरू कर दी। मौका पाते ही तीन लोग फरार हो गए। पुलिस ने कार से 45 किलोग्राम मांस बरामद किया। इस पर पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे पांच छुरी, एक गड़ासा भी बरामद हुआ है। उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में घेर मर्दान खां निवासी शावेज, सादाब, उवैद शामिल हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed