{"_id":"658f28e4eaaa411a0c034e65","slug":"maximum-temperature-dropped-by-one-degree-in-24-hours-rampur-news-c-282-1-rmp1001-13006-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 24 घंटे में एक डिग्री गिरा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 24 घंटे में एक डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
विज्ञापन
रामपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठिठुरन शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिले में कोहरे और ठंड से जन जीवन प्रभावित रहा है। घने कोहरे से जहां वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं ठंड और गलन ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री से 18.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शुक्रवार को अधिकतम 18.1 और न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली तो गहरा कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के बीच चलने वाली ठंडी हवा ने ठिठुरन के साथ गलन बढ़ा दी। दोपहर को मौसम में कुछ नरमी आई और हल्का कोहरा छंट गया। इस दौरान शहर कुछ देर के लिए साफ-दिखाई दिया। हालांकि, धूप नहीं निकली। शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई। कोहरे और ठंड की वजह से परिवहन निगम की बस में यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों की लेटलतीफी के चलते यात्री इंतजार करते नजर आए। कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें भी रेंगते हुए चल रही हैं। इसके अलावा जगह-जगह लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए। मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया अभी दो-तीन दिन घना कोहरा रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन