फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Maulana Tauqeer Raza said SP candidates are being decided from RSS headquarters

Rampur: मौलान तौकीर रजा बोले, RSS मुख्यालय से तय हो रहे SP प्रत्याशी, BJP से भी बड़ी दुश्मन है समाजवादी पार्टी

Sat, 13 Apr 2024 10:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 13 Apr 2024 10:18 PM IST
सार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि भाजपा से भी बड़ी दुश्मन समाजवादी पार्टी है, क्योंकि भाजपा खुली दुश्मन है और सपा पीठ में खंजर मारने वाली दुश्मन है।'
 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza said SP candidates are being decided from RSS headquarters
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा शनिवार को रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, 'सपा के प्रत्याशी आरएसएस मुख्यालय से तय हो रहे हैं, ये हम देख रहे हैं। इसलिए मैं रामपुर आया हूं। भाजपा से भी बड़ी दुश्मन समाजवादी पार्टी है, क्योंकि भाजपा खुली दुश्मन है और सपा पीठ में खंजर मारने वाली दुश्मन है।'

विज्ञापन


एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी महमूद प्राचा को लेकर अपनी रुचि दिखाई। उन्होंने कहा, 'हम हमेशा राष्ट्र का काम करते रहे हैं और राष्ट्रवादी रहे हैं। आज जो खुद को राष्ट्रवादी व देश प्रेमी कहते हैं वो ढोंग करते हैं, जो असली राष्ट्रवादी है, वो मुस्लिम जमात है क्योंकि हमारे मजहब में राष्ट्रवाद की घुट्टी हमें पिलाई जाती है। असली मुसलमान वही होता है जो अपने देश से प्रेम करता हो।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री ने कहा कि हमने निजाम से निजात दिलाई। जिसमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान मसूद, आजम खां और अतीक, अशरफ और मुख्तार अंसारी से निजात दिलाने की बात कही। जिससे यह साफ हो गया कि उन्हें मारा गया है। इसलिए हमें एकजुट होकर होकर राष्ट्र को धृतराष्ट्र से बचाना है। दुर्याेधन और दुशासनों से बचाना है। अगर धृतराष्ट्र का तीसरी बार राज आ गया तो देश में माहौल खराब होगा और देश में महाभारत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर देश को छिन्न-भिन्न करने का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा ने देश को खोखला किया है। हिंदू-मुस्लिमों को साथ मिलकर देश को तरक्की की राह पर ले जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed