{"_id":"62a3a15b468aa235894bc0b5","slug":"maswasi-market-closed-in-the-protest-of-statment-of-nupur-sharma-swar-news-mbd431032385","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुपुर शर्मा के खिलाफ मसवासी में रहा बाजार बंद, फोर्स का पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुपुर शर्मा के खिलाफ मसवासी में रहा बाजार बंद, फोर्स का पैदल मार्च
विज्ञापन
मसवासी। भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर मसवासी में मुस्लिम समाज में आक्रोश है। शुक्रवार को मुस्लिम वर्ग से जुड़े लोगों नेे दुकानें बंद कर विरोध जताया। इस बीच जुमे की सामूहिक नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। पुलिस और पीएसी के जवानों ने नगर में पैदल मार्च भी किया।
पैगंबर ए इस्लाम मोहम्मद साहब के खिलाफ भाजपा प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था जिससे अभी तक बवाल मचा हुआ है। टिप्पणी को लेकर पूरे विश्व में मुस्लिम समुदाय में गुस्सा है। इसके मद्देनजर नगर पंचायत मसवासी के मुस्लिम समुदाय में भी आक्रोश है। नगर के लोगों ने मसवासी में शांतिपूर्वक तरीके से बाजार बंद रखा और टिप्पणी करने वाली भाजपा नेता को गिरफ़तार कर जेल भेजे जाने की मांग की। हालांकि जुमे की नमाज नगर समेत आसपास के तमाम गांवों में शांतिपूर्वक समाप्त हो गई।
इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन ने नगर में कड़ी निगरानी रखी। अधीक्षक अशोक कुमार ने भी जुमे की नमाज से पूर्व पीएसी जवानों के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया ।