फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mason and farmer die after coming under high tension line

Rampur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री और किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
Mason and farmer die after coming under high tension line
रामपुर। शाहबाद तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री और किसान की मौत हो गई। वहीं हादसे में करंट लगने से झुलसी किसान की 14 वर्षीय बेटी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह मढ़ैया तुलसी गांव निवासी राजमिस्त्री राजू (20) अपने मौसेरे भाई अरुण के यहां निर्माणाधीन मकान का प्लास्टर कर रहा था। करीब नौ बजे छत पर कपड़े सुखाने वाले तार पर बंदर कूद गया। इससे लोहे का तार टूटकर पास गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे पूरे मकान में करंट फैल गया। करंट से राजू झुल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य मजदूर लकड़ी के पटले पर खड़े हो गए। जिससे उनकी जान बच गई। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान के ससुर गुल मोहम्मद ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रविवार सुबह ही तहसील क्षेत्र के जाहिदपुर गांव निवासी किसान अशोक कुमार (40), अपनी बेटी निशु (14) के साथ खराब हैंडपंप के अंदर से सरिया निकाल रहे थे। हैंडपंप के पास अशोक कुमार खड़े हुए थे, जबकि छत के ऊपर इनकी बेटी निशु खड़ी हुई थी। सरिया निकालते समय घर के बराबर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गया। करंट से पिता-पुत्र बुरी तरह झुलस गए। चीख सुनकर पहुंचे अन्य परिजन तुरंत सीएचसी ले गए, जहां से पिता-पुत्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अशोक की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि बेटी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगपाल सिंह यादव जिला अस्पताल पहुंच गए। अशोक ने अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियों को छोड़ा है। दो हादसों से दोनों परिवारों के लोग बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------------------------------------------


दो माह में होनी थी राजू की शादी
मढ़ैया तुलसी गांव निवासी राजू की शादी दो माह बाद होनी थी। परिवार में राजू की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस अनहोनी से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। राजू के मौत से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है। लोगों का आरोप है कि गांव के बीचोंबीच से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसे हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed