{"_id":"580e61594f1c1bcf75bc2ea0","slug":"mashal-julus","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरों ने शहर में निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरों ने शहर में निकाला मशाल जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में मशाल जुलूस निकालते डिप्लोंमा इंजिनियर संघ के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेमियादी हड़ताल पर चल रहे डिप्लोमा इंजीनियरों ने तेवर कड़े कर लिए। उन्होंने विकास भवन में धरना दिया। साथ ही मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले इंजीनियर 27 सितंबर से बेमियादी हड़ताल पर हैं। इंजीनियरों ने सोमवार को तेवर कड़े कर लिए। इंजीनियरों ने पहले विकास भवन में धरना दिया और फिर महासंघ के अध्यक्ष सुनील पवार व मंडल अध्यक्ष बीके मौर्य के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। जो विकास भवन से शुरू होकर हाईवे, अंबेडकर पार्क होकर कलक्ट्रेट पहुंचा।
विज्ञापन
इंजीनियरों ने कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कि या। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि इंजीनियरों का प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 किया जाए। जुलूस में महेश राम, चंद्रपाल सिंह, जीएस परिहार, कमल कुमार, संजीव कुमार, इंदर सिंह, एसपी शर्मा, राम अवतार, यशपाल सिंह, अश्वनी कुमार, दलिप कुमार, राम कुमार, जय कुमार शामिल थे।
विज्ञापन