फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances dead body found hanging

Rampur: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 22 Oct 2022 10:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Oct 2022 10:25 PM IST
सार

विवाहिता के परिजन और मायके के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना मिलकखानम थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर गांव की है।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances dead body found hanging
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मिलकखानम थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि परिजन और मायके के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर सीओ बिलासपुर और तहसीलदार ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन


थाना मिलकखानम अंतर्गत नूरपुर गांव में रवि कुमार लोधी का परिवार रहता है। उसका विवाह लगभग ढाई साल पहले थाना गंज अंतर्गत बग्गी गांव निवासी राजरानी के साथ हुआ था। दंपति के कोई संतान नहीं है। बताते हैं कि दोनों का दांपत्य जीवन ठीक चल रहा था। शुक्रवार को राजरानी का भाई भी आया हुआ था। देर शाम वह भोजन करने के बाद वापस चला गया। राजरानी और पति भी सो गए। रात लगभग पौने दो बजे जब रवि की आंख खुली तो पत्नी को कमरे की कड़ी पर लटके हुए पाया। उसने साड़ी से का फंदा गले में डालकर आत्महत्या करली। यह दृश्य देखकर कर उसकी चीख निकल गई। परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। उसने प्रधान को सूचना देकर बुला लिया।
विज्ञापन


बाद में थानाध्यक्ष केके मिश्रा को सूचना देकर बुला लिया गया। सीओ बिलासपुर अरुण कुमार सिंह और तहसीलदार भी गांव पहुंच गए। परिजन और मायके के लोगों ने किसी भी तरह की कार्रवाई न करने की बात कही लेकिन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता पता चलेगी। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed