{"_id":"69bc58d4f14c088e1f0010f8","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-for-dowry-rampur-news-c-282-1-rmp1013-166669-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज की खातिर विवाहिता को मार-पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज की खातिर विवाहिता को मार-पीटकर घर से निकाला
Fri, 20 Mar 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
केमरी। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग न पूरी करने पर एक विवाहिता को मार-पीटकर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि केमरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बृहस्पतिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व उसका विवाह केमरी के ही एक युवक से हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद से ही उसका पति नशा करके उसके साथ मारपीट करता था और दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करता था। उसके मना करने पर ससुराल के लोग भी उसके साथ मारपीट करते थे।
आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाला उसका ननदोई उसके पति की गैर मौजूदगी में उस पर बुरी नीयत रखता था। बीती आठ मार्च को वह दोपहर में अपने कमरे में अकेली सो रही थी, तभी उसका ननदोई कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
11 मार्च को उसने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। जानकारी मिलने पर उसके मायके वाले उसके घर आए और ससुराल वालों से मामले की शिकायत की। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी दो माह की बेटी को उससे छीन लिया और उसे लाठी डंडों से मारपीट कर घर से निकाल दिया।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।