फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Married woman accuses husband's nephew of rape and threats

Rampur News: विवाहिता ने पति के भतीजे पर दुष्कर्म व धमकी देने का लगाया आरोप

Mon, 02 Mar 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Married woman accuses husband's nephew of rape and threats
मिलक। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति के चचेरे भतीजे पर दुष्कर्म करने, नकदी व जेवर हड़पने तथा परिजनों सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार वह अपने पति व दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। उसके पति रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आरोप है कि पति का सगा चचेरा भतीजा, जो घर के बराबर में रहता है, पिछले करीब एक वर्ष से बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व आरोपी उसे और उसके दोनों बच्चों को दिल्ली ले गया और वहां किराये के मकान में रखा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा बच्चों को पति के पास छोड़कर दिल्ली में साथ रहने का दबाव बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक तीन फरवरी को आरोपी ने दिल्ली स्टेशन से टिकट दिलाकर उसे नशे की हालत में ट्रेन में बैठा दिया। होश आने पर वह लखनऊ से आगे पहुंच चुकी थी, जिसके बाद वह बिहार स्थित अपने मायके चली गई। वहां से उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। 17 फरवरी को पति उसे वापस घर ले आए।

पीड़िता का आरोप है कि दिल्ली जाते समय वह घर से 45 हजार रुपये नकद और जेवर साथ ले गई थी, जो आरोपी के पास हैं। साथ ही आरोपी ने उसका मोबाइल सिम भी अपने पास रख लिया। पीड़िता ने आरोपी, उसके भाई, पिता व अन्य परिजनों पर लगातार गांव छोड़ने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed