फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Market decorated, Dhanteras today

सज गए बाजार, धनतेरस आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Market decorated, Dhanteras today
सज गए बाजार, धनतेरस आज
विज्ञापन

आज शाम छह बजकर दो मिनट से शुरू होगी त्रयोदशी
रामपुर। धनतेरस को लेकर बाजार सज गए हैं। शनिवार से धनतेरस की खरीदारी शुरू हो जाएगी। वैसे इस बार धनतेरस दो दिन मनाई जाएगी। क्योंकि शनिवार को कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि की शुरूआत शाम छह बजकर दो मिनट से हो रही है और रविवार को शाम छह बजकर तीन मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में लोगों को खरीदारी के लिए पूरे 24 घंटे का समय मिलेगा। दो दिनों तक लोग खरीदारी कर सकेंगे।
धनतेरस का त्योहार इस बार दो दिन मनाया जाएगा। दो साल के बाद यह पहला अवसर है कि कोरोना संक्रमण को लेकर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। ऐसे में धनतेरस को लेकर व्यापारियों के साथ-साथ आमलोगों ने खास तैयारी कर रखी है। धनतेरस को लेकर बाजार सज गए हैं। जितने भी शो रूम हैं वहां खास तैयारी की गई है। कंपनियों के नए-नए उत्पाद सजाए गए। कई उत्पादों पर आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कई लोगों ने धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर खरीदारी के लिए ज्वेलरी, दोहिया वाहन, चौपहिया वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की एडवांस बुकिंग कराई है।
विज्ञापन

श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ के आचार्य डॉ. राधेश्याम वासंतेय ने बताया कि इस बार धनतेरस दो दिन मनाया जाएगा। शनिवार की शाम से त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो रविवार को शाम छह बजकर तीन मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर कुबेर-लक्ष्मी का पूजन सायंकाल में किया जाता है इसलिए शनिवार की शाम को पूजन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कुबेर-लक्ष्मी के पूजन का सबसे अच्छा मुहूर्त शनिवार को शाम 6.44 बजे से रात 8.45 बजे तक का है। सभी प्रतिष्ठानों में इस समय में पूजन किया जा सकता है।

त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है
इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट से आरंभ होगा और दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। वहीं त्रिपुष्कर योग दोपहर 01 बजकर 50 मिनट से शाम 06 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed