फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   marchent blamed goldsmith

सभी व्यापारियों को अपने विश्वास में नहीं लेने का आरोप

Tue, 05 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
marchent blamed goldsmith
यूपी उद्योग व्यापार मंडल युवा को संबोधित करते संदीप अग्रवाल सोनी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने भी संगठन की बैठक कर कहा कि सर्राफा कारोबारियों ने बंद से पहले सभी व्यापारियों को विश्वास में नहीं लिया। इस कारण बंद सफल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हालांकि व्यापारी सर्राफा कारोबारियों की मांग का समर्थन करते हैं, लेकिन बंद को लेकर सभी से समर्थन नहीं लिया गया। इस दौरान मोहम्मद शाहिद शमसी, शोएब मोहम्मद खां, इमरान सलीम, अरविंद गुप्ता, सतपाल, विजय अग्रवाल, अजय, प्रवीन गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शाहबाद में ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नगर में बाइक रैली निकाली। सर्राफा कारोबारियों ने नारा दिया कि हमारी भूल कमल का फूल। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भी बंद का समर्थन करते हुए दुकानें बंद रखीं। बाइक रैली में सोहनलाल रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी, केशव गुप्ता, अरुण गुप्ता, टिंकू गुप्ता, अजय, संजय रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, अशोक, राजीव गुप्ता, मुकेश चंद्र गुप्ता, हरिओम रस्तोगी, उमेश रस्तोगी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed