{"_id":"5dbc78568ebc3e01463f5cf9","slug":"map-of-azajm-school-rejected-rampur-news-mbd3277498160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के स्कूल का नक्शा पास कराने का आवेदन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के स्कूल का नक्शा पास कराने का आवेदन निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सांसद आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) का नक्शा पास कराने के लिए किया गया आवेदन रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से निरस्त कर दिया गया है। आरडीए की ओर से कहा गया है कि आवेदन में कई तरह की तकनीकी खामियां थीं, जिस वजह नक्शा निरस्त किया गया है।
मुहल्ला घोसियान में सांसद आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल का निर्माण चल रहा था। आरोप है कि स्कूल का निर्माण बिना नक्शा पास कराए ही कराया जा रहा था। इस पर 2016 में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी नक्शा पास नहीं कराया था। पिछले दिनों रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से स्कूल का निर्माण रूकवा दिया गया था। साथ ही स्कूल को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस के खिलाफ आजम खां हाईकोर्ट भी गए थे, जहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। इसके बाद आजम खां ने स्कूला का नक्शा पास कराने के लिए आवेदन किया था। यह आवेदन ऑनलाइन किया था। रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से यह आवेदन भी निरस्त कर दिया गया है। सचिव बैजनाथ ने बताया कि नक्शे के आवेदन में कई तरह की तकनीकी खामियां हैं। इसी के चलते नक्श का आवेदन निरस्त किया गया है।