फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cbse result

बेटियां फिर आगे... मनविंदर कौर सबसे आग

Sun, 22 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 22 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
cbse result
रामपुर में मंडल टॉपर मनविंदर कौर को मिठाई खिलाते माता-पिता एवं साथ में बहन।

विज्ञापन
 सीबीएसई 12 वीं के नतीजे में रामपुर जनपद ने मुरादाबाद मंडल में झंडे गाड़े। रामपुर के दयावती मोदी अकादमी की मनविंदर कौर 98 फीसदी अंक के साथ मुरादाबाद मंडल में टॉपर बनी हैं। इसी स्कूल के हर्ष शर्मा ने 96.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में  दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले की टाप टेन सूची में इस वर्ष दयावती मोदी अकादमी ने अपना दबदबा बढ़ाया है। वहीं मुरादाबाद में भी शुभि अग्रवाल ने जिला टॉप किया है।

सीबीएसई बोर्ड के घोषित परिणाम में दयावती मोदी अकादमी की 12 वीं की छात्रा मनविंदर कौर ने 98 फीसदी अंक जिले सहित मंडल में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। जिले की टाप टेन सूची में दयावती मोदी अकादमी के हर्ष शर्मा व राघव गुप्ता ने अपना स्थान बनाया है। हर्ष व राघव ने 96.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


टाप टेन सूची में तीसरे स्थान पर ग्रीनवुड स्कूल की नेहा अरोड़ा का नाम आया है। नेहा ने 96.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। चौथे स्थान पर सेंटमेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सिदरा बी और दयावती मोदी अकादमी के शिवांश चांदीवाला रहे हैं। इन दोनों ने 96 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इस तरह सीबीएसई की 12 वीं के रिजल्ट में टाप टेन सूची में डीएमए का कब्जा रहा है। सीबीएसई की परीक्षा में इस दफा 1902 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें करीब 90 फीसदी से ज्यादा बच्चों ने सफलता हासिल कर ली है। रिजल्ट घोषित होने के बाद टॉपरों के साथ ही इस परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले बच्चों व उनके परिवार के लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed