फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mantha's tank torn, three scorched, one in critical condition

मैंथा की टंकी फटी, तीन झुलसे, एक की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mantha's tank torn, three scorched, one in critical condition
दढ़ियाल क्षेत्र के ग्राम सरकथल में पेराई के दौरान फटी मेंथा की टंकी।फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
दढ़ियाल (रामपुर)। मैंथा से तेल निकाले जाने के टंकी में वाष्प का दबाव अधिक होने के कारण वह फट गई। टंकी फटने से तीन लोग झुलस गए, जिसमें एक की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से झुलसे टंकी स्वामी को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

दढ़ियाल के ग्राम सरकथल निवासी मगेंद्र सिंह की टांडा मार्ग स्थित टंकी में क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी बाबू की मैंथा की फसल की पेराई हो रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक तापमान अधिक बनने पर टंकी के ढक्कन का एक बोल्ट टूट गया। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ टंकी फट गई। टंकी में भरी मैंथा की फसल और खौलता पानी चारों तरफ दूर-दूर तक फैल गया। चपेट में आने से टंकी स्वामी मगेंद्र सिंह, टंकी में जलावन झोंक रहा मजदूर फुरकान और ग्राम लालपुर निवासी फसल स्वामी बाबू का पुत्र याकूब झुलस गए। टंकी फटने से ग्रामीणों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे में गंभीर रूप से घायल टंकी स्वामी मगेंद्र सिंह को परिजन पहले टांडा सीएचसी बाद में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। मगेंद्र सिंह का हालत गंभीर बताई जा रही है। टंकी फटने में अन्य दो लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। टंकी फटने की जानकारी मिलने के बाद चौकी प्रभारी ने मौके का जायजा लिया।

दढ़ियाल क्षेत्र के ग्राम सरकथल में मेंथा की टंकी फटने के बाद मुआयना करकती पुलिस।फोटो-संवाद न्यू?

दढ़ियाल क्षेत्र के ग्राम सरकथल में मेंथा की टंकी फटने के बाद मुआयना करकती पुलिस।फोटो-संवाद न्यू?- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed