{"_id":"69bd9f38cc5ed759df0556e0","slug":"manpur-ojha-kali-temple-in-bilaspur-will-be-beautified-with-an-expenditure-of-about-rs-105-lakh-rampur-news-c-282-1-smbd1025-166790-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिलासपुर के मानपुरओझा काली मंदिर का होगा करीब 105 लाख रुपये से सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिलासपुर के मानपुरओझा काली मंदिर का होगा करीब 105 लाख रुपये से सुंदरीकरण
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत ग्राम मानपुर ओझा के कृष्णा नगर शांतिपुरम कॉलोनी स्थित काली मंदिर का करीब 105.53 रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके बाद यह धार्मिक स्थल पर्यटन के क्षेत्र में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने ग्रामीणों की मांग पर उक्त प्रस्ताव पास कराकर धनराशि स्वीकृत करा ली है। शुक्रवार को बंगाली समाज के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई है।
ग्राम मानपुर ओझा निवासी भाजपा के जिला मंत्री श्यामल मिधा के अनुसार उन्होंने काफी समय पहले गांव निवासी हेमानंद घटक व ग्राम कृष्णा नगर शांतिपुरम कॉलोनी स्थित काली मंदिर कमेटी के लोगों के साथ पहुंचकर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से काली मंदिर का विकास कराने की मांग की थी। उन्होंने राज्यमंत्री को बताया था कि बंगाली समाज में काली पूजा का अहम महत्व है, इसलिए उनके प्रमुख धार्मिक स्थल काली मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाए। राज्यमंत्री ने बताया कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। उन्होंने बताया कि काली मंदिर का करीब 105.53 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा।