फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   manoj defeated irfan of delhi in kusti

घोसीपुरा के दंगल में दमखम दिखाने पहुंचे 300 पहलवान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
manoj defeated irfan of delhi in kusti
शाहबाद (रामपुर)। दो दिवसीय दंगल अंतिम दिन बुधवार को दूर दराज से लगभग तीन सौ पहलवान कुश्ती लड़ने पहुंच गए। सभी पहलवानो ने कुश्ती में अपना दम-खम दिखाया। बरेली के मनोज ने दिल्ली के इरफान को पटखनी दी। समय के अभाव में दंगल में एक साथ पहलवानों की तीन-तीन मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन

शाहबाद क्षेत्र के घोसीपुरा में बुधवार को दूसरे दिन दंगल बुधवार सुबह शुरू हुआ। सुबह से ही दंगल देखने के लिए दर्शक पहुंच गए थे। अंतिम दिन विभिन्न जनपदों से लगभग तीन सौ पहलवान कुश्ती लड़ने पहुंच गए। समय के अभाव में आयोजकों ने एक साथ दंगल में तीन-तीन मुकाबले कराए। जिसमें मुख्य कुश्तियां इस प्रकार रहीं। अयोध्या के अजीत की कुश्ती बरेली के मुन्ना से बराबर छूटी, बरेली के इरफान की दिल्ली के प्रवीण टाइया से बराबर से कुश्ती छूटी, बरेली के शारिक की रुड़की के शुभम से कुश्ती बराबर से छूटी, बरेली के मनोज की दिल्ली के इरफान की कुश्ती में मनोज जीते। इस्लामनगर के रिजवान और बाबा लाडी की कुश्ती में रिजवान जीते, आगरा के अशोक की रुड़की के शुभम से कुश्ती बराबर से छूटी, खरक के भोंदा की किशनपुर के शाहवेज से कुश्ती बराबर से छूटी, महिला पहलवान पूनम की सोंनू से बराबर कुश्ती छूटी, कलियर के बाबर की आगरा के भूरा से कुश्ती बराबर से छूटी। मथुरा के अनुज की रुड़की के शिवम से कुश्ती हुई। जिसमे अनुज जीते। इस दौरान रेफरी शास्त्री पहलवान ने पहलवानों पर की गई शेर शायरी से सभी का दिल जीत लिया। इस मौके दंगल के आयोजक प्रधान पति मुराद अली, पूर्व प्रधान पति मुराद हुसैन, सलीम, मोहम्मद आलम, मकसूद, आले हसन, नजाकत, रईस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed