फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   manav shrekhala in kosi issue

औलख के इशारे पर छोड़ा था पानी

Wed, 10 Oct 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 10 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 लालपुुर में कोसी नदी पर अधूरे पड़े पुल को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। पुल के निर्माण की मांग को लेकर जहां सोमवार को पूर्व मंत्री आजम खां ने अपने समर्थकों के साथ नदी में उतरकर मानव श्रृंखला बनाई थी।

इस मामले में नया मोड़ उस वक्त आ गया है कि जब सपाइयों ने आरोप लगाया है कि मानव श्रृंखला बनाए जाने के दौरान सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के कहने पर जिला प्रशासन ने बैराज से पानी छोड़ दिया था। सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


लालपुर में कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम पिछले कई महीनों से रुका हुआ है। पूर्व मंत्री आजम खां का आरोप है कि राज्य सरकार ने बदले की भावना से इस पुल का निर्माण कार्य रोक दिया है। पुल के लिए सपा सरकार में जो पैसा जारी हुआ था उसे वापस कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल निर्माण की मांग को लेकर पूर्व मंत्री आजम खां, विधायक नसीर अहमद खां और अब्दुल्ला आजम सहित बड़ी संख्या में सपाइयों ने सोमवार को कोसी नदी में उतरकर मानव श्रृंखला बनाई थी। सपा की ओर से सोमवार को भी यह आरोप लगाए गए थे कि मानव श्रृंखला बनाए जाने के दौरान कोसी नदी में बैराज से पानी छोड़ दिया गया था। मंगलवार को सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजा है। 


उनका कहना है कि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के कहने पर जिला प्रशासन ने बैराज से पानी छोड़वा दिया था। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री आजम खां की हत्या करने के लिए बैराज से नदी में छोड़ दिया गया था। सपा जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि इस मामले की एसआईटी और सीबीआई से जांच कराई जाए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed