फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   man drowned in kosi

पशु चराने गया किसान कोसी नदी पार करते समय डूबा, शव बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
man drowned in kosi
रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान रविवार सुबह पशु चराने गया था। इस दौरान वह कोसी नदी पार करते समय डूब गया। डूबने के बाद शव कुछ देर बाद नदी में उतराने लगा। जिसे नदी किनारे पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने देखा। जिस पर ग्रामीणों ने अन्य ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गांव से कुछ तैराक आए और किसान के शव को बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण किसान को अंदाजा नहीं हुआ और वह डूब गया।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव निवासी किसान तेजपाल (50) रविवार सुबह घर से पशु चराने निकला था। इस दौरान वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कोसी नदी के किनारे पहुंच गया और नदी पार करने लगा। पहाड़ी इलाकों के साथ जनपद में भी हुई बारिश और शनिवार को रामनगर बैराज से छोड़े गए करीब 33148 क्यूसेक पानी के कारण पटवाई क्षेत्र में भी कोसी नदी का जलस्तर सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ गया था। रामपुर में कोसी नदी इस समय खतरे के निशान के करीब बह रही है। रामपुर में 195.23 मीटर (समुद्र तल से) कोसी का जलस्तर खतरे का निशान है, जबकि रविवार सुबह 194.06 मीटर (समुद्र तल से) पर कोसी नदी बह रही थी। आशंका जताई जा रही है कि नदी का जलस्तर बढ़ने का किसान को अंदाजा नहीं हुआ और वो डूब गया। कुछ देर बाद जब अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने तेजपाल के शव को नदी में उतराते देखा। ग्रामीणों ने आननफानन में इसकी सूचना अन्य गांव वालों और पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में से कुछ तैराक ग्रामीणों ने तेजपाल के शव को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार शाहबाद महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोसी नदी में एक किसान डूब गया था, जिसकी मौत हो गई है। शव का पंचनामा भरा गया है, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम के शव मांगा था। जिस पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed