फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   man arrives at hospital in Rampur with snake confined in a bottle

हर सवाल का एक जवाब: बोतल में सांप को कैद कर अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग, टेबल पर रखा तो इमरजेंसी में मची खलबली

Sat, 19 Sep 2026 08:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 19 Sep 2026 08:33 PM IST
सार

बख्तर ने बताया कि सांप काटने के बाद डॉक्टर अक्सर पूछते हैं कि कौन सा सांप था, लंबा था कि छोटा था, मुंह कैसा था, उसके मुंह पर कैसे निशान थे आदि कई तरह के सवाल पूछते हैं, इसी वजह से वह सांप को पहचान के लिए साथ ले आए थे। 

विज्ञापन
man arrives at hospital in Rampur with snake confined in a bottle
सांप बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांप के काटने पर आमतौर पर लोग घबरा जाते हैं और सीधे अस्पताल भागते हैं, लेकिन यूपी के रामपुर स्थित पटवाई के बहपुरा गांव निवासी 60 वर्षीय बख्तर सांप को ही पकड़कर जिला अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार को घर पर काम करते समय सांप ने उन्हें काट लिया था। उन्होंने सांप को पकड़कर बोतल में बंद किया और उसे साथ लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंच गए।

विज्ञापन

इमरजेंसी में सांप को देखकर घबरा गए सब
बख्तर ने बोतल चिकित्सकों के सामने रखी तो उसमें सांप देखकर इमरजेंसी में मौजूद मरीज और तीमारदार घबरा गए। चिकित्सकों ने सांप को देखने के बाद बख्तर को एंटीवेनम इंजेक्शन लगाया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। बख्तर के हाथ में सांप काट लिया था, जिसका उपचार कराने अस्पताल पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के सवालों का जवाब देने के लिए पकड़ा सांप
बख्तर ने बताया कि सांप काटने के बाद डॉक्टर अक्सर पूछते हैं कि कौन सा सांप था, लंबा था कि छोटा था, मुंह कैसा था, उसके मुंह पर कैसे निशान थे आदि कई तरह के सवाल पूछते हैं, इसी वजह से वह सांप को पहचान के लिए साथ ले आए थे। बख्तर को सांप ने हाथ में काट लिया था। इस सांप को बाद में जंगल में छुड़वा दिया गया है।

विज्ञापन

अस्पताल में 21 मरीज सांप काटने के 
जिला अस्पताल में इस माह अब तक सांप के काटने के 21 मरीज पहुंच चुके हैं। सभी को एंटीवेनम इंजेक्शन देकर उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से मरीजों की जान बचाई जा सकी। अस्पताल में सांप काटने के मरीजों के लिए एंटीवेनम उपलब्ध है।

डॉक्टर क्या बोले?
बख्तर को सांप ने काटा था। वह सांप को बोतल में बंद करके अस्पताल ले आए। सांप की पहचान के बाद उन्हें एंटीवेनम इंजेक्शन दिया गया। उनकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर हैं। लोगों को सांप को पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा सांप काटने पर तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए। - डॉ. प्रेम सिंह, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed