{"_id":"69cd5e93d3e22d22ff0603c5","slug":"man-arrested-for-molesting-eight-year-old-girl-rampur-news-c-282-1-rmp1013-167667-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आठ वर्षीय बालिका से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आठ वर्षीय बालिका से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 01 Apr 2026 11:36 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
केमरी। घर में घुसकर आठ वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी करने के आरोपी युवक मंदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि वह रविवार रात वह अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ अपने घर में सोई हुई थी। रात करीब 1.30 बजे आरोपी उसके घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बेटी की आवाज सुनकर वह जागी तो देखा आरोपी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। उसने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर आए उसके पिता और पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी मंदीप सिंह की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। संवाद