फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Malaria infected patients will get treatment card in the district

Rampur News: जिले में मलेरिया संक्रमित मरीजों को मिलेगा ट्रीटमेंट कार्ड

Sat, 14 Feb 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Malaria infected patients will get treatment card in the district
रामपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया नियंत्रण के लिए संक्रमित मरीजों को मलेरिया ट्रीटमेंट कार्ड जारी करने की शुरुआत की जा रही है। इस कार्ड की पहचान और उसकी मेडिकल हिस्ट्री का रिकाॅर्ड रखा जाएगा। जिससे मरीज के पूरे कोर्स की देखभाल आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में पहली बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया के संक्रमित मरीजों के लिए कार्ड को अनिवार्य किया है। कार्ड में मरीज का पूरा हेल्थ रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बने इस मलेरिया ट्रीटमेंट कार्ड में दर्ज किया जाएगा। कार्ड में मरीज का मोबाइल नंबर, आशा वर्कर का नाम दर्ज किया जाएगा। कार्ड में यह भी उल्लेख होगा कि मरीज को प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम मलेरिया है या प्लाज्मोडियम वाइवेक्स है।
विज्ञापन

इसमें मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली मुख्य दवाओं की मात्रा और दिनों का स्पष्ट विवरण दिया जाएगा। मरीज को दवा खाने के बाद कार्ड पर उस तारीख के सामने टिक करना होगा। आशा वर्कर भ्रमण के दौरान इस कार्ड की जांच करेंगी। इस कार्ड में दवाओं के नाम और डोज की जानकारी इतने सरल शब्दों में लिखी जाएगी कि कम पढ़ा-लिखा व्यक्ति भी आसानी से इसे समझ सकेगा। महिला मरीजों के लिए गर्भावस्था के हफ्तों का कॉलम अलग से दिया गया है, ताकि दवा देते समय सावधानी बरती जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जिले में मलेरिया नियंत्रण के लिए संक्रमित मरीजों को मलेरिया ट्रीटमेंट कार्ड जारी करने की शुरूआत की जा रही है। इस कार्ड से संक्रमित पाए गए मरीज का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। इस कार्ड में इस्तेमाल होने वाली मुख्य दवाओं की मात्रा और दिनों का स्पष्ट विवरण दिया जाएगा। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed