{"_id":"60b7bc1b8ebc3e00d2621142","slug":"make-planing-for-agricuture-dovolopment-rampur-news-mbd3909158147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि के उन्नयन के लिए बनाएं योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि के उन्नयन के लिए बनाएं योजना
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिले की कृषि संबंधी समस्याओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मल्टीपरपज सीड स्योर की स्थापना, कृषि विपणन आदि के बारे में बताया। वह कृषि उत्पादन आयुक्त की वर्चुअल बैठक में जानकारी दे रहे थे।
आयुक्त ने जनपदवार कृषि के उन्नयन के लिए कार्य योजना बनाए जाने पर जोर दिया। उनके द्वारा अधिक से अधिक कृषि उत्पादन संगठनों की स्थापना करने तथा उनके माध्यम से कृषि उत्पादन करने तथा विपणन करने पर जोर दिया गया। राज्य कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत द्वारा कृषि निवेशों की समय से व्यवस्था सिंचाई, फसल बीमा, फसली ऋण, मृदा परीक्षण कार्यक्रम, फसल विविधिकरण व प्रजातियों के प्रतिस्थापन पर जोर दिया गया। अपर मुख्य सचिव कृषि के द्वारा पराली प्रबन्धन, कृषि निवेशों की समय से उपलब्धता तथा खरीफ उत्पादन के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही कृषकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए कृषि विभाग रामपुर द्वारा कृषि कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिस पर किसान कृषि सम्बन्धी शिकायतों को दर्ज कराकर निस्तारण करा सकते हैं। कृषि कन्ट्रोल रूम का नम्बर 0595-2356163 है। किसान सुबह दस बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक कृषि समस्याओं का समाधान कन्ट्रोल रूम के इन नंबर पर फोन कर प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, उप कृषि निदेशक नरेंद्र पाल और जिला गन्ना अधिकारी हेमराज, सहायक निबंधक सहकारी समिति आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे। साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा किसानों ने खरीफ उत्पादन गोष्ठी में प्रतिभाग किया।