फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Main accused sent to jail in student suicide case

Rampur News: छात्रा के आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Main accused sent to jail in student suicide case
रामपुर। दुष्कर्म के प्रयास से आहत महिला भाजपा नेता की बेटी के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी कुनाल गुप्ता को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापा मार रही है। दोनों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। आत्महत्या का यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी का है। महिला भाजपा नेता की करीब 13 साल की बेटी कक्षा आठ की छात्रा थी। मंगललवार दोपहर करीब दो बजे उसने घर के कमरे में गले में दुपट्टा डालकर पंखे से लटककर जान दे दी थी। घटना के वक्त महिला भाजपा नेता घर में नहीं थीं। घटना की जानकारी मिलते ही महिला भाजपा नेता अन्य भाजपाइयों के साथ अपने घर पहुंची थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कुनाल गुप्ता, अभिषेक चंद्रा और ओम वशिष्ठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के चौबीस घंटे बाद सिविल लाइंस पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी पहाड़ी गेट स्थित कांशीराम कालोनी निवासी कुनाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापा मारा। बृहस्पतिवार देर शाम तक फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष अजय मिश्रा का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed