{"_id":"68ab76dd59a2ee12a40ba5f0","slug":"main-accused-of-firing-at-dhaba-on-national-highway-arrested-rampur-news-c-282-1-pbt1003-152102-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नेशनल हाईवे पर ढाबे में फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नेशनल हाईवे पर ढाबे में फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भोट(रामपुर)। नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे में मुल्लाखेड़ा गांव के प्रधान के पति पर दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सर्वजोत सिंह उर्फ शब्बा को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए। एक महीने पहले थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे स्थित ढाबे में दो पक्षों के बीच पंचायत कराने पहुंचे मुल्लाखेड़ा ग्राम प्रधान के पति जोगिंदर सिंह पर अचानक कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी। इस हमले में जोगिंदर सिंह और उनके साथी संयोग से बाल-बाल बच गए थे।
मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिनमें से आठ को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सर्वजोत सिंह समेत तीन आरोपी फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी के घर से ही उसे गिरफ्तार किया गया है।