फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Main accused arrested in gang rape and viral video case

Rampur News: गैंगरेप और वीडियो वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 04 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Main accused arrested in gang rape and viral video case
स्वार। महिला से एक वर्ष पूर्व तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में नामजद आरोपियों में से बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी जाबिर अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। बाकी नामजद पांच अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश करने में जुटी है। इन नामजद आरोपियों के अतिरिक्त अन्य तीन अज्ञात आरोपियों की पुलिस पहचान कर रही है। पुलिस की पकड़ से दूर नामजद आरोपियों में प्रतीक, पवित्र कुमार, दीपक, चंद्रभान और अनमोल हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि लगभग एक वर्ष पहले गांव निवासी जाबिर अली उसे खेत में मजदूरी के बहाने ले गया था। जब उसने खेत में किसी और मजदूर को नहीं पाया तो वह घर लौटने लगी थी। तभी जाबिर ने उसे मजदूरों के आने की बात कहकर रोक लिया था। कुछ देर बाद जाबिर अली के कुछ साथी भी खेत पर आ गए थे।
विज्ञापन

यह लोग उसे तमंचे के बल पर गन्ने के खेत में ले गए और सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। पीड़िता की रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान वीडियो भी बना लिया था। आरोपियों ने उसे चेताया था कि अगर किसी से घटना बताई तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इस कारण वह लोकलाज के कारण चुप रह गई। लेकिन, अभी 15 मार्च को आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार को जाबिर, प्रतीक, पवित्र कुमार, दीपक, चंद्रभान और अनमोल के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। फिर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी जाबिर को गिरफ्तार कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर उसे मुंशीगंज गांव के तिराहे से पकड़ा गया है। कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी का न्यायालय में चालान कर दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed