फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mahima first in highschool of up board

रामपुर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में महिमा सिंह रहीं अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
mahima first in highschool of up board
रामपुर। शनिवार दोपहर यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। रामपुर में श्री हरि इंटर कालेज की छात्रा महिमा सिंह ने 93.33 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। टॉप टेन में कुल 15 विद्यार्थी हैं, जिनमें नौ छात्राएं हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में छात्राओं का दबदबा रहा। टॉप टेन की सूची में नौ छात्राओं ने जगह बनाई है तो छह छात्र भी इस सूची में शामिल हैँ। रामपुर नगर स्थित श्री हरि इंटर कालेज की छात्रा महिमा सिंह ने 600 में से 560 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। टॉप टेन सूची में श्री हरि इंटर कालेज के तीन परीक्षार्थी हैं। टॉप टेन में पटवाई(शाहबाद) क्षेत्र के आदर्श कृषक इंटर कालेज किरा के अजय कुमार 557 अंक (92.83) फीसदी अंक हासिल कर दूसरे और शाहबाद के ही मनोरमा हायर सेकेंडरी स्कूल के मोहम्मद कैफ 555 अंक (92.50) फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। टॉप टेन में रामपुर नगर के पांच परीक्षार्थी, शाहबाद क्षेत्र के चार, मिलक क्षेत्र के चार, बिलासपुर और टांडा क्षेत्र के एक-एक परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed