Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mahashivratri: Temples and temples echoed with the chants of Mahadev

महाशिवरात्रि : महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर-शिवालय

Wed, 26 Feb 2025 11:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Temples and temples echoed with the chants of Mahadev
भमरौआ ​शिव मंदिर में जला​भिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़।   संवाद
रामपुर।
विज्ञापन

शिवालयों में जलाभिषेक करती श्रद्धालुओं की भीड़। गंगाजल और पूजा की थाली लिए बारी का इंतजार करते शिवभक्त। शंखनाद और घंटे घड़ियाल की टंकार से गूंजते शिवालय और महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय। कुछ ऐसा ही दृश्य दिखाई दिया बुधवार को महाशिवरात्रि पर जिलेभर के मंदिरों व शिवालयों का। दिनभर श्रद्धालु के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, मंदिरों के पास लगे मेलों में बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
भमरौआ स्थित पातालेश्वर मंदिर और पंजाबनगर स्थित ओम नागेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। सुबह से ही दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक दोनों ही मंदिरों के बाहर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, शहद, फल व प्रसाद अर्पित कर जलाभिषेक किया। पंजाबनगर और भमरौआ शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ का यह आलम था कि कई-कई घंटे इंतजार के बाद उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

लाखों शिवभक्तों ने किया पातालेश्वर महादेव का जलाभिषेक

भमरौआ में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर पर आस्था का मेला रहा। यहां शिवभक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी। मंदिर में प्रवेश के लिए शिवभक्तों की लंबी लाइन थी। गर्भगृह में सेवादारों का बेहतर प्रबंधन देखने को मिले। तड़के तीन बजे पातालेश्वर महादेव की आरती हुई। चार बजे से कांवड़ियों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक करना शुरू किया। सुबह पांच बजे से लोगों के लिए मंदिर खोल दिया गया। शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां आने वाले शिवभक्तों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा बताई गई। श्री पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट के प्रमुख सेवादार संदीप अग्रवाल सोनी ने बताया कि व्यवस्था संभालने के लिए मुख्य रूप से सेवादार प्रवीन गुर्जर, विष्णु हरि गुप्ता, अधिवक्ता उपेंद्र गुप्ता, सत्य प्रकाश, सुनील कुमार, संजय गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई थी। शिवभक्तों को गर्भगृह तक प्रवेश देने के लिए मंदिर के बाहर की व्यवस्था देखने को 22 सेवादार लगाए थे। मंदिर परिसर में पांच सेवादार थे, जबकि गर्भगृह में चार सेवादार व्यवस्था में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवभक्तों ने चढ़ाई डाक कांवड़
महाशिवरात्रि पर बड़ी तादात में शिवभक्त कांवड़ में गंगाजल लेने हरिद्वार और ब्रजघाट गए थे, जहां से पैदल ही गंगाजल लेकर अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में पहुंचे। कांवड़िये दिनभर गंगाजल से श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही अन्य शिवालयों में जलाभिषेक करते रहे। शिवभक्तों ने हरिद्वार व ब्रजघाट से दौड़ते हुए डाक कांवड़ भी चढ़ाई। नगर विधायक आकाश सक्सेना व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी ने भी भमरौआ शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक किया।
मंदिरों में दिनभर चले भंडारे
जिलेभर के शिवालयों में दिनभर भंडारों का सिलसिला जारी रहा। इनमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भमरौआ स्थित श्री पातालेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूरे दिन भंडारे चले। इसके अलावा पंजाबनगर स्थित श्री ओम नागेश्वर महादेव शिव मंदिर में भी पूरे दिन में कई भंडारे चले।
भमरौआ और पंजाबनगर में लगे मेलों का लिया आनंद

पातालेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर में पूजन सामग्री, प्रसाद, बेलपत्र आदि की दुकानें सजी थीं। मंदिर के बाहर मेला लगा, जिसमें मिठाई, जूस, चाट पकौड़ी खिलौने आदि की दुकानें थीं। मेले में बच्चों के लिए झूले भी लगे थे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद मेले में खरीदारी की। बड़ों ने बच्चों को उनके मन-पसंद के खिलौने दिलाए। बच्चों ने झूलों का आनंद भी लिया। पंजाबनगर स्थित श्री ओम नागेश्वर महादेव शिव मंदिर के आसपास भी मेला भी लगा। इसमें पूजन सामग्री, बच्चों के खिलौने के अलावा मिठाई चाट पकौड़ी को दुकानें भी थीं।
सुरक्षा को तैनात रही पुलिस
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब नगर और भमरौआ मंदिर पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात रही। दोनों मंदिरों में बनी अस्थायी पुलिस चौकी में मंगलवार को ही पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिस को भी तैनात किया था। पुलिस के साथ मेला मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी विद्या सागर मिश्र, एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव समेत प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने भमरौआ व पंजाबनगर मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शिव का पूजन कर मांगी मनौती
शहर के मंदिरों में भी जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। कोसी मार्ग स्थित कोसी शिव मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक के उमड़ पड़ी। दिनभर मंदिर के बाहर तक भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर में कई लोगों ने भंडारे भी लगाए थे। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन कर मनौतियां मांगी। आवास विकास काॅलोनी स्थित नर्मदेश्वर महादेव व नव दुर्गा मंदिर, पुरानी आवास विकास कालोनी स्थित शिव मंदिर, चीनी मिल गेट स्थित और राधा कृष्ण मंदिर, ठाकुरद्वारा शिवालय, जिला पंचायत मार्ग स्थित शिव मंदिर, अजीतपुर पुर स्थित शिव मंदिर, कृष्णा बिहार स्थित शिव मंदिर, हाईवे स्थित शिव साईं मंदिर, खारी कुआं स्थित शिव मंदिर, जोकी राम की बगिया स्थित शिव मंदिर, पुराना गंज स्थित माई के थान, मुनीश्वर दत्त शिवालय, पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर, मिस्टन गंज स्थित प्राचीन राधा कृष्णा मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed