भावाधस भीम की ओर से निकाली गई प्रभातफेरी
सार
भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के मौके पर भावाधस (भीम) की ओर से प्रभातफेरी तोपखाना स्थित वाल्मीकि बस्ती से प्रारंभ हुई। वीरेश भीम अनार्य ने भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामायण में मानवता के विशिष्ट गुणों से मंडित चरित्र का वर्णन है। प्रभात फेरी में रामगोपाल कटारिया, शंकर बबलू, राजेंद्र भारती,कमल द्रविड़, डीके भारती, विक्रम भारती, राजू अंबेडकर, आशु गौतम, विपिन रमेश, राहुल आरके, बबलू, सुरेश,जीत,कुनाल, पारस,अविनाश मुकेश चौधरी, विनय चौधरी, शरद राज,अनुज बाबा,मन्नू,सुमित चौहान, करन लाल, एडवोकेट किशनलाल ,शानू कटारिया, धर्मेंद्र विमल राज आदि लोग थे।
विज्ञापन