{"_id":"625866e721184626d831756a","slug":"maha-veer-jayanti-celebrated-rampur-news-mbd42477316","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान महावीर के उद्घोष से गूंज उठे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान महावीर के उद्घोष से गूंज उठे रास्ते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भगवान महावीर जयंती पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जैन समाज के लोगों ने जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया। शोभायात्रा के माध्यम से जियो ओर जीने दो का संदेश दिया। जैन मंदिरों में पारंपरिक विधान से पूजन अर्चन किया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही भगवान महावीर की जयंती की धूम शुरू हो गई थी। दिन निकलते ही सिविल लाइंस स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर और फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर से जैन समाज के लोगों ने प्रभातफेरी निकालकर कर जियो और जीने दो और जीवों पर दया करने करने का संदेश दिया। प्रभातफेरियों के निकलने के बाद फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर की रथयात्रा निकालने की तैयारियां शुरू हो गई थीं। सुबह करीब 10 बजे विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद रथयात्रा शुरू हुई। रथ पर खवासी बने समर्पण जैन श्रीजी की प्रतिमा लेकर बैठे थे। सारथी बने श्रेयांश जैन, कुंबेर बने सौरभ जैन खंडेलवाल भी रथ पर सवार थे। जबकि, दीपक जैन, सम्यक जैन, संचित जैन और अंकित जैन इंद्र बने थे। श्रद्घालु नंगे पांव रथ को हाथों ने खींच रहे थे। जबकि, इंद्राणी बनीं प्रीति जैन शोभायात्रा के आगे-आगे नंगे पांव कलश सिर पर धारण किए हुए महिलाओं के साथ चल रही थीं। रथ यात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां अहिंसा का संदेश देते हुए चल रही थीं। बैंड द्वारा जैन धर्म के गीतों की धुन बजाई जा रही थी। रथ यात्रा मंदिर से शुरु होकर कोतवाली, हाथीखाना चौराहा, शाहबाद गेट होते हुए शौकत अली मार्ग पर होते हुए सिविल लाइंस स्थित आदिनाथ जैन मंदिर पहुंची। यहां डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार एवं शिखर चंद्र जैन के निर्देशन में 108 कलशों के साथ भगवान का अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान रीना जैन, लीना जैन, अंजू जैन, डॉ. शीनू जैन, प्रमोद जैन, शिखा जैन ,मेघा जैन, नेहा जैन, दिनेश कुमार जैन, सर्वेश, नितेश जैन, सौरभ जैन, आदिनाथ मंदिर जी में डॉ ज्ञानेंद्र कुमार जैन एवं श्री शिखर चंद जैन के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई।
000
रथयात्रा में लोग रहे मौजूद
दिनेश जैन खंडेलवाल, सुभाष जैन, दिनेश जैन, राकेश जैन, रमेश जैन, रजत जैन, आशीष जैन, विशाल जैन, कस्तूरचंद जैन, नवीन जैन, शुभम जैन, शिखर जैन, महेश जैन, अविरल जैन, अजय जैन सेठी, सुमन जैन, अनीता जैन,रुचि जैन, पारुल जैन, सुहानी जैन, मंजू जैन, शोभा जैन, चंद्रप्रभा जैन, सुभाष जैन, अंशु जैन, निधि जैन, रेखा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
000
मसवासी में धूमधाम से निकाली प्रभातफेरी
फोटो
मसवासी। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर जैन समाज ने मंदिर में पूजन कर भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक किया। इसके बाद नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुवार को जैन समाज के लोग जैन मंदिर परिसर में एकत्र हुए। विधि विधान के साथ पूजन पाठ किया। इसके बाद भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक किया। इसके बाद बैंड बाजे के साथ प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। जैन मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्ग से होकर पुन: मंदिर परिसर पर जाकर समाप्त हो गई। शाम को जैन मंदिर में भगवान महावीर को पालना झुलाया गया। इस दौरान अध्यक्ष सर्वेश जैन, रविंद्र जैन, नरेंद्र जैन, महेंद्र जैन, अभिषेक जैन, अतुल जैन, राजीव जैन, शिवम जैन, प्रीति जैन और रुचि जैन आदि मौजूद रहे।